उत्तर प्रदेश ने 15 अगस्त 2024 को प्रदेश के इतिहास में एक नया पन्ना लिख दिया है। उत्तर प्रदेश में आज तक किसी मुख्यमंत्री ने लगातार 8वीं बार तिरंगा नहीं फहराया है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पहले मुख्यमंत्री है जिन्हें लगातार 8वीं बार तिरंगा फहरा कर इतिहास रचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता ही उत्तर प्रदेश का इतिहास बदलने और नया इतिहास लिखने के लिए संभाली है। 8 साल की अपनी सरकार में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में ऐसे बड़े बदलाव किए हैं जिनके बारे में कल्पना करना ही मुमकिन नहीं था। सत्ता के लिए आपस में लड़ने वाली पार्टियां बड़ी मुश्किल से पांच साल का अपना शासनकाल पूरा कर पाती थीं। सरकार में स्थायित्व नहीं रहने की वजह से प्रदेश का विकास नहीं हो पाता था। हालांकि दूसरे राजनीतिक दलों को इस बात की चिंता नहीं थी कि प्रदेश और प्रदेशवासियों का विकास हो रहा है या नहीं उनकी राजनीति चमकनी चाहिए। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में बहुत ज्यादा राजनीतिक अस्थिरता थी। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दूसरी बार सरकार बनाकर ना केवल ठहराव लाए बल्कि इस ठहराव की वजह से विकास को नई रफ्तार मिल पाई। बीमारू नहीं नंबर 1 राज्य की बनी छवि कभी बीमारू राज्यों की श्रेणी में शामिल उत्तर प्रदेश अब विकास के रास्ते पर अग्रसर है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जब उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाली थी तब उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठे स्थान पर थी पिछले 8 साल में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपनी नीतियों की वजह से इसे दूसरे नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया है। कोई भी क्षेत्र हो उसमें उत्तर प्रदेश पहले या दूसरे स्थान पर है। एक्सप्रेसवे की बात करें तो भारत में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। उत्तर प्रदेश में कुल मिलाकर 13 निर्मित और निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे हैं। हवाई अड्डों की बात करें उसमें भी उत्तर प्रदेश नंबर 1 राज्य है। प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की बात करें तो इनकी संख्या पांच है जिनमें से तीन हवाई अड्डे तैयार हैं और दो निर्माणाधीन हैं। घरेलू हवाई अड्डों की संख्या में भी उत्तर प्रदेश देश का नंबर 1 राज्य है। सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी उत्तर प्रदेश में ही है। 8949 किलोमीटर रेल नेटवर्क और 5 रेलवे जोन्स के साथ उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क वाला राज्य है। केवल रेल ही नहीं सबसे बड़ा रोड नेटवर्क भी उत्तर प्रदेश में ही है। भारत में सबसे बड़ा रोड नेटवर्क, 4 लाख किलोमीटर की कुल सड़कें जिसमें 11,737 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। पर्यटन की बात करें तो उत्तर प्रदेश ने पर्यटन के प्रमुख राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। खासतौर पर धार्मिक पर्यटन में उत्तर प्रदेश के आगे कोई भी राज्य नहीं ठहरता। अंदाजा लगा लीजिए कि साल 2023-2024 के दौरान ही उत्तर प्रदेश में 48 करोड़ पर्यटक आए। वाराणसी, मथुरा-वृंदावन और अयोध्या बड़े पर्यटन केन्द्र बनकर उभरे हैं। जनहित की योजनाएं लागू करने में नंबर 1 उत्तर प्रदेश जनहित योजनाओं की बात करें तो उसमें भी उत्तर प्रदेश ने भारत के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। केन्द्र सरकार की योजना हो या फिर राज्य सरकार की उसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम जिस तरह से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है वो अकल्पनीय है। प्रधानमंत्री आवास योजना की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 52.5 लाख मकानों का आवंटन किया गया है। उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को 1.75 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 1.13 करोड़ घरों तक जल कनेक्शन पहुंचाए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों की संख्या 15 करोड़ से भी ज्यादा है। उत्तर प्रदेश की आबादी 20 करोड़ से भी ज्यादा है, ऐसे में इतनी बड़ी आबादी तक जनहित की योजनाएं पहुंचाना बहुत बड़ी परीक्षा है लेकिन इस परीक्षा में ना केवल उत्तर प्रदेश सफल हुआ है बल्कि हर योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों तक पहुंचा कर उत्तर प्रदेश नंबर 1 राज्य भी बना है। हर साल निवेश में नया इतिहास रचता उत्तर प्रदेश 25 करोड़ प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए अविराम साधनारत श्री @myogiadityanath जी महाराज उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इस पद पर रहते हुए लगातार 8वीं बार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि महाराज जी के प्रति… pic.twitter.com/Q4RpuQmlkO — Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 15, 2024 माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए सबसे पहले तो प्रदेश की कानून-व्यवस्था दुरुस्त करी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश में उत्तर प्रदेश से माफिया का सफाया कर डाला। कानून का राज जब उत्तर प्रदेश में चला तो निवेशकों ने भी उत्तर प्रदेश में आना शुरू किया। निवेश का ये सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। निवेशकों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश आज देश में दूसरे नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट यूपी के तहत साल 2024 में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। पूरे प्रदेश में नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए जा रहे हैं और नई फैक्ट्रियां लग रही हैं। बुंदेलखंड जैसे पिछड़े इलाके में बड़ी तेजी से औद्योगीकरण हो रहा है और उद्योग लग रहे हैं। बुंदेलखंड के ललितपुर में बन रहा फार्मा पार्क उत्तर प्रदेश से दवाई निर्यात का बहुत बड़ा केन्द्र बनने की ओर अग्रसर है। निर्यात की बात करें तो उसमें भी उत्तर प्रदेश का डंका बज रहा है। 8 साल में उत्तर प्रदेश से होने वाला निर्यात दोगुना हो गया है। साल 2012-13 में उत्तर प्रदेश का निर्यात 10.94 अरब डॉलर था, साल 2022-23 में यह निर्यात बढ़कर 21.68 अरब डॉलर हो गया। जूते, रेशम, टेक्सटाइल और आईटी का सबसे ज्यादा निर्यात उत्तर प्रदेश से होता है। खासतौर पर आईटी में होने वाला निर्यात लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में नए आईटी पार्क बनाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को नौकरी करने के लिए किसी दूसरे प्रदेश में ना जाना पड़े। कुल मिलाकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में नंबर 1 राज्य बन रहा है और बनने जा रहा है। कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां पर उत्तर प्रदेश पिछड़ा है उस क्षेत्र पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नजर सबसे ज्यादा है। उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया में सम्मान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का जो काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कर रहे हैं ऐसा अभूतपूर्व काम ना उत्तर प्रदेश में हुआ है और ना ही किसी में इतनी दूरदर्शिता है जो उत्तर प्रदेश को विकास के इस निरंतर सफर पर ले जा सके। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के 8 ऐतिहासिक वर्षों ने उत्तर प्रदेश के इतिहास को देश के पटल पर स्वर्णिम अक्षरों से लिखने का काम किया है।